नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- अमेरिकी संसद के चुनाव में पहली बार किसी मुस्लिम ने जीत का परचम लहराया है। सीनेट के चुनाव में अब्दुल अल-सैयद ने जीत हासिल की है। पेशे से डॉक्टर और प्रगतिशील नेता सैयद ने मिशिगन सीट पर अपने प्रदर्शन से डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी को चौंका दिया। उन्होंने रिपब्लिकन के माइक रोजर्स को हराया है। आपको बता दें कि डेमोक्रेटिक पार्टी ने अमेरिकी संसद के उच्च सदन पर अपना नियंत्रण हासिल कर लिया है। अपनी जीत की घोषणा करते हुए सैयद ने कहा, "आपने मुझे अपने घरों, अपने चर्चों और अपने सिनेगॉग (यहूदी प्रार्थना स्थलों) में स्वागत किया।" उन्होंने अपनी जीत का श्रेय उस आंदोलन को दिया, जिसे उन्होंने डेढ़ साल तक मिशिगन के बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक प्रचार करके खड़ा किया था। उन्होंने कहा कि जब वे सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे थे तब मतदाताओं ...