नई दिल्ली, मार्च 27 -- Stock Market Updates: अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट का ऐसा तूफान आया कि डॉऊ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 470 अंकों की गिरावट के साथ बंद होने पर मजबूर हो गया। जबकि, एसएंडपी 500 में 1.8% और नैस्डैक कंपोजिट में करीब 2.5% की गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट मुख्य रूप से अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर बढ़ती अनिश्चितताओं के कारण आई। इसका असर दलाल स्ट्रीट पर आज कैसा पड़ेगा यह तो खुलने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन एक राहत की बात यह है कि बाजार बंद होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमले को 6 अप्रैल तक टालने की घोषणा की। इसके बाद आज वायदा कारोबार में सुधार के संकेत मिले और डॉऊ फ्यूचर्स में करीब 150 अंकों की तेजी देखी गई।टेक शेयरों पर दबाव गुरुवार को टेक सेक्टर, खासकर मेमोरी चिप कंपनियों के शेयर...