नई दिल्ली, मार्च 30 -- स्पेन ने ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध में शामिल अमेरिकी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। रक्षा मंत्री मार्गरिटा रोब्लेस ने सोमवार को कहा कि स्पेन ने अमेरिकी सेना को साफ संदेश दे दिया था कि सैन्य ठिकानों का उपयोग मध्य पूर्व संघर्ष से संबंधित किसी भी कार्रवाई के लिए नहीं किया जा सकेगा। अब एयर स्पेस पर भी यही प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। इससे पहले स्पेन ने रोता और मोरॉन सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल ईरान संबंधी ऑपरेशनों के लिए मना कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...