नई दिल्ली, मई 23 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ शनिवार को द्विपक्षीय बैठक की। यह मुलाकात नई दिल्ली स्थित सेवा तीर्थ में हुई, जहां भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत बनाने व विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत हुई। बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच सकारात्मक चर्चा हुई, जिसमें रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, सुरक्षा और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। मीटिंग के अंत में रुबियो ने पीएम मोदी को वाइट हाउस आने का न्योता दिया। यह भी पढ़ें- तमिलनाडु CM विजय थलापति 'वंदे मातरम्' को लेकर फिर घिरे, विपक्ष ने लगाए तीखा आरोप भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में गोर ने कहा, 'विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट...