नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता करण सिंह से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच संबंधों के भविष्य को लेकर उनके विचार सुने। सिंह 1989-1990 के दौरान अमेरिका में भारत के राजदूत रह चुके हैं। मुलाकात के बाद, गोर ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'डॉ. करण सिंह से मुलाकात की। अपने कई महत्वपूर्ण दायित्वों के अलावा, उन्होंने अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में भी काम किया है।' गोर ने कहा कि यह बहुत ही दिलचस्प बातचीत रही! उनके ज्ञान और अनुभव की सराहना करता हूं, खासकर दोनों देशों के बीच संबंधों के भविष्य को लेकर उनके विचारों की। सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा, वे जम्मू-कश्मीर के 'सदर-ए-रियासत' और पूर्ववर्ती राज्य के राज्यपाल भी रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...