नई दिल्ली, मार्च 2 -- मिडिल ईस्ट में युद्ध की आग चारों तरफ फैलती नजर आ रही है। अमेरिकी और इजरायली हमलों के बाद ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया है जिससे युद्ध का स्तर और बढ़ सकता है। इस बीच ईरान ने बहुत बड़ा दावा कर दिया है। सोमवार को ईरान की तरफ से दावा किया गया है कि कुवैत में अमेरिकी वायुसेना का एक F-15 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। ईरानी मीडिया के मुताबिक कथित तौर पर यह ईरानी हमले का शिकार हुआ है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। ईरानी प्रेस टीवी ने भी यह वीडियो शेयर किया है जिसमें फाइटर जेट आग की लपटों में घिरा, आसमान से गिरता नजर आ रहा है। कथित तौर पर एक अमेरिकी पायलट को विमान गिरने से कुछ क्षण पहले इजेक्ट करते हुए भी देखा जा सकता है। हालांकि दुर्घटना के कारणों या पायलट की हा...