नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- ईरान ने शुक्रवार को दावा किया है कि उसने अलग-अलग हमलों में दो अमेरिकी सैन्य विमानों को मार गिराया, जिसमें एक सैन्यकर्मी को बचा लिया गया और कम से कम एक अब भी लापता है। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल द्वारा पांच सप्ताह पहले शुरू किए गए युद्ध के दौरान यह पहली बार है जब संघर्ष में अमेरिकी विमानों को गिराया गया। बता दें कि अमेरिकी सेना में जवानों को इस तरह से तैयार किया जाता है और ऐसी सुविधाएं दी जाती हैं कि दुश्मन के इलाके में फंसने के बाद भी वे अपनी जान बचा सकते हैं।चार स्तर का सुरक्षा कवच अमेरिकी सेना अपने पायलटों की जान बचाने के लिए चार स्तरों का एक सुरक्षा कवच देती है। इसमें सर्वाइवल, एस्केप रेस्क्यू और इवैजन का ध्यान रखा जाता है। इसके लिए पायलटों को इजेक्शन सीट, सर्वाइवल जककेट, हेलमेट, रेडियो और हथियार दिए जाते है...