गोरखपुर, जनवरी 23 -- आरोपित कोलकाता, लखनऊ, बलरामपुर, गोरखपुर के, सरनगा समेत चार फरार हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर फंसा कर बैंक खातों में डॉलर ट्रांसफर कराता था गिरोह चार लेयर में बांट रखा था काम, तीन भारत व एक अमेरिका से होता था ऑपरेट करीम नगर में दो मंजिला मकान किराये पर लेकर रात में चलाते थे फर्जी कॉल सेंटर अमेरिका में बैठा जालसाज कमीशन पर डेटा और बैंक खाता उपलब्ध कराता था गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखपुर में बैठकर अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले छह जालसाजों को गिरफ्तार कर एक गिरोह का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा किया। किराये के मकान में कॉल सेंटर चलाकर यह गिरोह हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर अमेरिकी नागरिकों को जाल में फंसाता और डॉलर ट्रांसफर कराता था। गिरोह का सरगना कोलकता से इसे हैंडल करता और अमेरिका में बैठा जालसाज मोबाइल नम्बरों का डे...