नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अमेरिकी नागरिकों से साइबर वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के मुख्य आरोपियों में से एक को गिरफ्तार किया है। गिरोह अहमदाबाद में अवैध कॉल सेंटर चलाता था। सीबीआई ने इस मामले में 8 सितंबर 2026 को आरोपी और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच के अनुसार, वर्ष 2024 से अहमदाबाद में अवैध कॉल सेंटरों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित किए जाने का आरोप है। आरोपियों ने आपराधिक साजिश के तहत खुद को अमेरिकी संघीय व्यापार आयोग, अमेरिकी अटॉर्नी और अन्य अमेरिकी संघीय एजेंसियों के अधिकारी बनकर अमेरिकी नागरिकों को डराते थे कि उनके कंप्यूटर सिस्टम का इस्तेमाल किसी व्यक्ति ने बाल अश्लील सामग्री तक पहुंचने के लिए किया है। इसके बाद आरोपियों द्वारा पीड़ि...