नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- संघर्ष विराम के बीच ईरान ने तनाव कम करने के लिए क्षेत्रीय मध्यस्थों को तीन सूत्री नया प्रस्ताव दिया है। इसमें होर्मुज में सैन्य गतिविधियां रोकने की बात है। अमेरिकी समाचार पत्र द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार यह प्रस्ताव इस शर्त पर आधारित है कि पूरी तरह युद्धविराम हो और अमेरिका अपनी मौजूदा समुद्री नाकेबंदी हटा ले। रिपोर्ट के अनुसार रणनीतिक प्रस्ताव ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दिया है। इसका उद्देश्य मौजूदा भू-राजनीतिक गतिरोध को खत्म करना और ठप पड़ी वार्ताओं को फिर से शुरू करना है। सूत्रों के मुताबिक, इस ढांचे के तहत ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा को फिलहाल टाल दिया जाएगा। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र में ईरान के मिशन ने अभी तक इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक वाशिंगटन प्रस्ताव पर गंभीरता से...