नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों, तटीय क्षेत्रों की नाकेबंदी जारी रखने के फैसले के बाद ईरान होर्मुज खोलने के फैसले से पलट गया है। ईरान ने शनिवार को ऐलान किया कि जब तक ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी रहेगी होर्मुज नहीं खुलेगा। ईरान के खातम अल अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने बताया अमेरिकी उल्लंघनों को आधार बनाकर होर्मुज पर पुरानी स्थिति फिर बहाल कर दी गई है। पहले की तरह चुनिंदा देशों के लिए ये खुला रहेगा। हर पोत को समुद्री मार्ग से निकलने के लिए पहले की तरह ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड से अनुमति लेनी होगी। ईरानी संसद के अध्यक्ष मो. बागेर गालिबफ ने होर्मुज बंद करने से पहले शनिवार को चेताया था कि अगर अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहेगी तो होर्मुज खुला नहीं रह सकता है। यह भी पढ़ें- होर्मुज बंद पर ईरान ने खोल दिया अपना...