न्यूयॉर्क, अक्टूबर 28 -- संयुक्त राष्ट्र यानी UN की भरी महफिल में मंगलवार को अमेरिका और क्यूबा के प्रतिनिधियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत माइक वॉल्ट्ज अपना संबोधन दे रहे थे, तभी क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिग्ज पारिला उनके पोडियम के पास पहुंच गए। उन्होंने अमेरिकी राजदूत पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। इस पर वॉल्ट्ज ने उन्हें पीछे हटने की चेतावनी दी। दोनों के बीच बढ़ते तनाव के कारण कार्यवाही रोकनी पड़ी। यह घटनाक्रम क्यूबा के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों की निंदा करने से जुड़े संयुक्त राष्ट्र महासभा के मतदान से पहले हुआ। अमेरिका का यह आर्थिक और व्यापारिक प्रतिबंध आधुनिक समय के सबसे लंबे समय से जारी प्रतिबंधों में गिना जाता है।क्यूबा ने अमेरिका पर लगाया दूसरे देशों पर दबाव बनाने का आरोप क्यूबा के विदेश म...