नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- मुंबई। रुपये ने शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुरुआत बढ़त खो दी और 17 पैसे टूटकर 92.68 (अस्थायी) पर बंद हुआ। अमेरिका-ईरान संघर्ष से जुड़े जोखिमों सहित वैश्विक तनाव के कारण रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार वैश्विक अनिश्चितता के बीच आरबीआई द्वारा बैंकों के लिए प्रत्येक दिन के लिए 'नेट ओपन पोजिशन' (कुल विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों और देनदारियों का अंतर) 10 करोड़ डॉलर तक सीमित करने के निर्देश की समय-सीमा शुक्रवार को खत्म हो गई, जिसके कारण रुपये में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.58 पर खुला और कारोबार के दौरान 92.41 के ऊपरी स्तर और 92.76 के निचले स्तर को छूने के बाद 92.68 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.