नई दिल्ली, जनवरी 13 -- मुंबई। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, मजबूत अमेरिकी मुद्रा और विदेशी कोषों की लगातार निकासी के दबाव में मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे गिरकर 90.21 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव और कमजोर शेयर बाजारों ने भी भारतीय मुद्रा पर दबाव डाला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 90.24 पर खुला और कारोबार के दौरान 90.30 के निचले स्तर तक फिसल गया। कारोबार के अंत में भारतीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 90.21 (अस्थायी) पर बंद हुई जो पिछले बंद भाव से चार पैसे कम है। सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसा मजबूत होकर 90.17 पर बंद हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...