मुरादाबाद, अक्टूबर 9 -- मुरादाबाद। निर्यात कारोबार के बड़े और महत्वपूर्ण प्लेटफार्म के तौर पर शुरू होने जा रहे ऑटम दिल्ली फेयर 2026 में बिजनेस करने के लिए हस्तशिल्प निर्यातकों की तरफ से चरम पर जा पहुंचीं तैयारियों के बीच मेले में भाग लेने आने के लिए विदेशी खरीदारों ने भी दिल्ली की फ्लाइट पकड़नी शुरू कर दी है। यूरोप, मध्यपूर्व के कई खरीदारों के साथ ही अमेरिका के खरीदार भी फेयर में अपना आना कन्फर्म कर रहे हैं। कुछ अमेरिकी खरीदारों ने मुरादाबाद के हैंडीक्राफ्ट निर्यातकों के पास अपना अप्वाइंटमेंट करा लिया है। निर्यातक मो. नाजिम ने बताया कि बायर्स की तरफ से कराए जा रहे अप्वाइंटमेंट्स से अंदाजा लग रहा है कि यूरोप के खरीदार काफी अच्छी संख्या में फेयर में आ रहे हैं। मध्यपूर्व के देशों के खरीदारों की संख्या ठीकठाक रहेगी। अमेरिका के भी कुछ ग्राहकों...