पीलीभीत, मार्च 3 -- पीलीभीत। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव और हमलों की खबरों के बीच खाड़ी देशों में काम कर रहे जनपद के लोगों ने अपने परिजनों को सुरक्षित होने की सूचना दी है। कतर और बहरीन में ठहरे शेरपुर और पूरनपुर क्षेत्र के लोगों ने फोन पर बातचीत कर परिवारजनों की चिंता कम करने की कोशिश की। परिजनों के मुताबिक, वहां से मिली जानकारी में बताया गया है कि फिलहाल हालात सामान्य हैं और दैनिक जरूरत की कोई कमी नहीं है। स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। खतरे की आशंका को देखते हुए हर घंटे मोबाइल फोन पर अलर्ट संदेश जारी किए जा रहे हैं, जिससे लोग सतर्क रह सकें। शेरपुर निवासी सलमान अपने भाइयों के साथ रहकर काम कर रहे हैं। उन्होंने परिवार से बातचीत में बताया कि मुख्य हमले अमेरिका के एयरबेस क्षेत्र में हो रहे हैं और जिस इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.