अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उषा वेंस के घर गूंजी किलकारी, 156 साल का इतिहास दोहराया
नई दिल्ली, जुलाई 20 -- अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और सेकंड लेडी उषा वेंस के घर एक बार फिर किलकारियां गूंजी हैं। रविवार को उनके चौथे बच्चे का जन्म हुआ है। दंपति ने सोशल मीडिया पर खुद यह खुशखबरी साझा की और बताया कि उनके यहां एक बेटे के जन्म हुआ है। इसके साथ ही जेडी वेंस पिछले 156 सालों में पद पर रहते हुए पिता बनने वाले पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति बन गए हैं। बता दें कि इससे पहले ऐसा 1870 में हुआ था। तब तत्कालीन उपराष्ट्रपति स्कायरलर कोलफैक्स और उनकी पत्नी एलेन वेड कोलफैक्स के घर उनके बेटे का जन्म हुआ था। वहीं उससे पहले 1829 में जॉन सी. कैलहून के उपराष्ट्रपति रहते उनके बेटे विलियम का जन्म हुआ था। अब जेडी वेंस अमेरिकी इतिहास में ऐसे महज तीसरे उपराष्ट्रपति बन गए हैं। यह भी पढ़ें- मैं उनकी कर्मचारी नहीं, पति से हर मुद्दे पर सहमत नहीं होती; उषा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.