नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- अमेरिकी शेयर बाजारों में शुक्रवार को आए तूफान का असर अमेरिकी अरबपतियों के नेटवर्थ पर दिखा। एक झटके में ही फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट समेत दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों के करीब 70 अरब डॉलर डूब गए। इन अरबपतियों में नौ अमेरिका के हैं। सबसे बड़ा झटका एलन मस्क को लगा। टेस्ला के शेयर में 5 फसद से अधिक की गिरावट से उनकी संपत्ति एक ही दिन में 15.8 अरब डॉलर कम हो गई। ब्लूमबर्ग बिलनेनियर इंडेक्स के मुताबिक अब उनकी दौलत 437 अरब डॉलर ही रह गई है।टॉप-20 अरबपतियों में केवल अडानी-अंबानी ही चमके वहीं, दुनिया टॉप-20 अरबपतियों में केवल अंबानी और अडानी की संपत्ति में ही शुक्रवार को बढ़ोतरी देखने को मिली। अडानी की दौलत 630 मिलियन डॉलर बढ़कर 88.8 अरब डॉलर हो गई है। जबकि, अंबानी के नेटवर्थ में 379 अरब डॉलर बढ़े। अब अंबानी की कुल संपत्ति ...