नई दिल्ली, जुलाई 8 -- अमेरिका- ईरान के बीच समुद्री मार्ग होर्मुज में फिर से संघर्ष शुरू होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच चल रही शांति वार्ता को खत्म करने का ऐलान कर दिया। ट्रंप ने बुधवार को अंकारा में चल रहे नाटो सम्मेलन को संबोधित करते हुए ये घोषणा की। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगस्त मध्य तक पूरी होने वाली शांति वार्ता का समय अभी खत्म हो गया है। मुझे लगता है कि इन लोगों से समझौता सिर्फ समय की बर्बादी है। उन्होंने ईरान के शीर्ष नेतृत्व को बीमार बताते हुए कहा कि मैं तेहरान के साथ कोई वार्ता नहीं चाहता। समुद्री मार्ग होर्मुज में तीन पोत पर हमले के बाद अमेरिका ने ईरान में 80 ठिकानों पर हमला किया। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने बताया कि कार्रवाई में ईरान की वायु रक्षा प्रणाली, कमांड एंड कंट्रोल नेट...