नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- जापान के टॉमहॉक मिसाइलों के ऑर्डर में अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण देरी हो रही है। जापान ने चीन और उत्तर कोरिया के खतरे से निपटने के लिए अमेरिका से लगभग 400 टॉमहॉक मिसाइलें खरीदने का ऑर्डर 2024 में दिया था। यह ऑर्डर 2.35 अरब डॉलर का है और मार्च 2028 तक डिलीवरी पूरी करने का लक्ष्य था। लेकिन अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में US ने सैकड़ों टॉमहॉक मिसाइलें दाग दी हैं, जिससे उसकी इन्वेंट्री तेजी से खत्म हो रही है। युद्ध से पहले अमेरिका के पास करीब 4000 टॉमहॉक थे, लेकिन अब दो साल से ज्यादा की उत्पादन क्षमता वाले मिसाइलें युद्ध में खर्च हो चुकी हैं। जापान की रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने मार्च में कहा था कि पहली खेप आ चुकी है, लेकिन अब अमेरिका ने प्राथमिकता ईरान युद्ध को दी है। इस देरी से जापान की नई रक्षा रणन...