नई दिल्ली, मार्च 29 -- ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का नया संदेश चर्चा का विषय बना हुआ है। 28 फरवरी के हमले में अपने परिवार के साथ घायल हुए मोजतबा तभी से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। अमेरिका और इजरायल से जुड़े कई सूत्रों ने कई बार तो उन्हें मृत करार तक दे दिया था। लेकिन बार-बार यह दावे खारिज होते रहे। अब नए खामेनेई की तरफ से एक संदेश सामने आया है, जिसमें उन्होंने इराक के नेतृत्व और वहां की जनता द्वारा ईरान को दिए जा रहे समर्थन की सराहना की है। ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, बगदाद में मौजूद राजदूत मोहम्मद काजेम अल सादेग ने इराक के इस्लामिक काउंसिल के प्रमुख को यह संदेश दिया। राजदूत ने खामेनेई की ओर से इराक के 'साहसी और स्पष्ट' रुख की सराहना की, साथ ही उसके धार्मिक नेतृत्व द्वारा अपनाए गए 'ईमानदार रुख' की भी तारीफ की। रिपो...