नई दिल्ली, जनवरी 24 -- संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ खतरनाक तनाव में उलझे ईरान ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के मतदान के लिए नई दिल्ली का धन्यवाद दिया है। ईरान की तरफ से यह धन्यवाद संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 39वें विशेष सत्र में ईरान के खिलाफ निगरानी बढ़ाने को लेकर था, भारत ने इसके विरोध में मत दिया था। ईरान के खिलाफ यह प्रस्ताव पश्चिमी देश लेकर आए थे। ईरान के खिलाफ इस प्रस्ताव पर भारत और पाकिस्तान एक साथ खड़े दिखाई दिए। भारत की तरफ से इस प्रस्ताव के विरोध में दिए गए मत पर ईरान ने धन्यवाद भी किया। भारत में ईरानी राजदूत मोहम्मद फतह अली ने कहा, "मैं संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के समर्थन में भारत सरकार के सिद्धांतपूर्ण और दृढ़ रुख के लिए अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूं, जिसमें एक अन्यायपूर्ण और ...