अमरोहा, फरवरी 16 -- हसनपुर। भाकियू अंबावता पदाधिकारियों ने सोमवार को किसानों की समस्याओं और राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम हिमांशु उपाध्याय को सौंपा। संगठन जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोहिया ने केंद्र सरकार से अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील को रद्द करने की मांग की। कहा कि किसानों के हित में न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी को कानूनी दर्जा देना अनिवार्य है ताकि फसल का उचित दाम मिल सके। विधवा और बुढ़ापा पेंशन राशि बढ़ाकर पांच हजार रुपये करने, सभी किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने व देश में शिक्षा एवं चिकित्सा को पूरी तरह निशुल्क किए जाने की मांग भी की। इस दौरान जगबीर सिंह मौर्य, राजवीर सिंह, अमरजीत, अयान, शमशाद सैफी, नफीस अहमद आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...