अमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में किसान संगठनों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
शामली, जुलाई 16 -- भारत-अमेरिका प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में बुधवार को जिले के विभिन्न किसान संगठनों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और एडीएम न्यायिक के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठनों ने ट्रेड डील को किसानों, पशुपालकों, छोटे व्यापारियों और देश की खाद्य एवं आर्थिक संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा बताते हुए इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी), भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के पदाधिकारियों ने अलग-अलग ज्ञापन देकर कहा कि प्रस्तावित इंडो-अमेरिका ट्रेड डील भारतीय कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगी। यह भी पढ़ें- भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील रद्द करने को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.