नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- अमेरिका से जापान तक के शेयर बाजारों में हाहाकार के बावजूद भारतीय शेयर बाजार बमबम बोल रहा है। गुरुवार, 15 अक्टूबर को कारोबार की शुरुआत के दौरान जोरदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों में 1.50 फीसद से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव बना रहा। बाजार में इस तेजी के पीछे दिग्गज शेयरों में खरीदारी, एआई शेयरों में दुनियाभर में बिकवाली और कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजों से मिल रहे सकारात्मक संकेत प्रमुख वजह रहे। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स 1100 अंक से अधिक उछलकर 73,896 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 करीब 327 अंक चढ़कर 22,950 के स्तर तक पहुंचा। इसके उलट, बीएसई 150 मिडकैप इंडेक्स और बीएसई 250 स्मॉलकैप इंडेक्स में लगभग 0.50 फीसदी की गिरावट दर्ज...