रामपुर, फरवरी 13 -- संयुक्त किसान मोर्चा ने गुरुवार को भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौता रद्द करने की मांग को लेकर जुलूस निकाला और समझौते की प्रतियां फूंकी। किसानों ने बिजली निजीकरण का भी विरोध किया। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए समझौते की प्रतियां भी फूंक दी। संयुक्त मोर्चा आह्वान पर कार्यकर्ता भाकियू के प्रदेश कैंप कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद प्रदेश महासचिव हसीब अहमद और तराई किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह विर्क के नेतृत्व में किसान नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में डीएम आवास के सामने पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी कर समझौते की प्रतियां फूंकी। इस दौरान मार्ग पर जाम लग गया। तजेंद्र सिंह विर्क और हसीब अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि व्यापार समझौता कर किसानों को गुलाम बनाना चाहती है। ऐसा कर बहुत सरकार अमेरिकी खाद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.