नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। श्रद्धा वालकर हत्याकांड में अमेरिका-ब्रिटेन में रहने वाले गूगल, व्हाट्सऐप और बंबल के चार अधिकारियों की गवाही अब ऑनलाइन होगी। साकेत कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की याचिका मंजूर करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उनके बयान दर्ज करने की अनुमति दे दी है। मामले में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई अंतिम चरण में है। अदालत ने एक दिसंबर से प्रतिदिन एक गवाह का बयान दर्ज करने का निर्देश दिया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरगुरविंदर सिंह जग्गी की कोर्ट ने इस संबंध में आदेश दिया। अदालत ने कहा कि गवाह विदेश में रहते हैं। ऐसे में उन्हें व्यक्तिगत रूप से अदालत में बुलाने से अनावश्यक देरी होगी और काफी खर्च भी आएगा। मुकदमे की जल्द सुनवाई और न्याय के हित में ऑनलाइन गवाही की अनुमति दी जात...