नई दिल्ली, फरवरी 13 -- नई दिल्ली, वि‌शेष संवाददाता। अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर सरकार को संसद में घेरने के बाद कांग्रेस ने अब सड़क पर उतरने की तैयारी शुरू कर दी है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर समझौते से होने वाले नुकसान पर चर्चा की है। उन्होंने किसान संगठनों के साथ किसानों और खेतिहर मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बड़े आंदोलन की आवश्यकता पर चर्चा की है। करीब एक दर्जन किसान संगठन और उनके प्रतिनिधियों के साथ संसद भवन स्थित दफ्तर में हुई इस मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि इस समझौते से किसानों को नुकसान होगा। वहीं, अमेरिका के किसान भारत में अपना माल बेचकर मुनाफा कमाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती है, तो देशव्यापी आंदोलन कर किसा...