नई दिल्ली, जनवरी 7 -- वेनेजुएला पर अमेरिकी अभियान के बाद रूस और वॉशिंगटन के बीच बढ़ी तनातनी अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। अमेरिकी नेवी ने करीब दो हफ्ते से ज्यादा समय तक पीछा करने के बाद उत्तरी अटलांटिक महासागर में रूस का झंडा लगे मरीनरा नामक तेल टैंकर को जब्त कर लिया है। अमेरिकी नौसेना की इस कार्रवाई ने वैश्विक राजनीति में खलबली मचा दी है। बड़ी बात यह है कि अमेरिकी नेवी ने यह कदम उन रिपोर्टों के बीच उठाया है जिसमें कहा गया है कि मॉस्को ने इस तेल टैंकर को एस्कॉर्ट करने के लिए अपनी पनडुब्बी और नौसैनिक बलों को वहां तैनात किया था, ताकि उसे बचाया जा सके लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बता दें कि यह जहाज वेनेजुएला का है, जिस पर रूसी झंडा लगाया गया था और आननफानन में उसका नाम बदल दिया गया था और उसे रूसी टैंकर बना दिया गया था। अमेरिकी नौसेना की यूरोपीय कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.