आजमगढ़, अगस्त 30 -- आजमगढ़,संवाददाता। अमेरिका में राष्ट्र संत पूज्य मुरारी बापू के सौजन्य से आयोजित तुलसी महोत्सव में सठियांव ब्लॉक के नरांव गांव निवासी कथावाचक सूर्यभान सिंह का चयन हार्वर्ड विश्वविद्यालय, बोस्टन में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के लिए हुआ था। अमेरिकी दूतावास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 'मानस गुरु प्रसाद' विषय पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। अमेरिका में रामकथा सुनाने के बाद शुक्रवार को आजमगढ़ लौटे सूर्यभान सिंह का सठियांव क्षेत्र में पहुंचने पर लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान विधायक अखिलेश यादव, हीरावंशी सिंह, महंत लाल बाबा समेत अन्य लोगों ने उनका सवागत किया। कथा वाचक सूर्यभान सिंह ने बताया कि तुलसी महोत्सव में भारत के 45 संतों के साथ कैलिफोर्निया, लंदन और कैंब्रिज विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्रोफ...