नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आज बड़ी परीक्षा है। मंगलवार को शुरू हुए मिडटर्म चुनाव के लिए वोटिंग की प्रक्रिया खत्म हो गई है। अब निगाहें रिजल्ट पर टिकी हैं। बुधवार सुबह नॉर्थ कैरोलिना, ओहायो और जॉर्जिया जैसे अहम राज्यों में मतदान खत्म होने के बाद अब शुरुआती नतीजे आने शुरू हो गए हैं। इन नतीजों में ट्रंप को झटका लगता दिख रहा है। जानकारों की मानें तो ईरान युद्ध की वजह से महंगाई की मार झेल रही अमेरिका की जनता का गुस्सा ट्रंप पर भारी पड़ सकता है। कुछ शुरुआती नतीजों की बात करें तो 'डिसीजन डेस्क एचक्यू' के मुताबिक जॉर्जिया में डेमोक्रेटिक सीनेटर जॉन ओसॉफ ने अपनी सीट पर जीत दर्ज की है। ओसॉफ ट्रंप पर राष्ट्रपति पद का इस्तेमाल व्यक्तिगत लाभ के लिए करने कैसे आरोप लगा चुके हैं। अब उनकी जीत ने सीनेट में डेमोक्रेटिक पार...