नई दिल्ली, मई 19 -- अमेरिका में मंगलवार को हेट क्राइम का एक और मामला सामने आया है। यहां कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में दो नाबालिग हमलावरों ने एक मस्जिद पर हमला कर दिया। हमलावरों ने 'इस्लामिक सेंटर ऑफ सैन डिएगो' मस्जिद को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। हमले में मस्जिद के सुरक्षाकर्मी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावरों ने मस्जिद से कुछ ही दूरी पर एक कार में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अमेरिकी पुलिस हेट क्राइम के एंगल से जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने हमले के लिए अपने अपने घरों से हथियार चुराए थे। सैन डिएगो के पुलिस चीफ स्कॉट वाह्ल ने एक बयान में बताया है कि हमलावरों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक हमलावरों की उम्र 17 और 19 साल थी। ...