गोंडा, जून 2 -- खरगूपुर, संवाददाता। क्षेत्र के किसान के बेटे डॉ. चितरंजन पांडेय ने गणित विषय में शोध के लिए अमेरिका के नोट्रे डेम विश्वविद्यालय इंडियाना में चयनित होकर क्षेत्र व जिले का मान बढ़ाया है। उसे 63 लाख रुपये के फेलोशिप के लिए अनुबंधित किया गया है। खरगूपुर क्षेत्र के वीरपुर झलैहिया के मजरा माधव पुरवा निवासी राम सुरेश पांडेय ने बताया कि उनका बेटा डॉ. चितरंजन पांडेय बचपन से मेधावी रहा है। जिले में प्रारंभिक शिक्षा हासिल करने बाद चितरजंन ने स्नातक एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर से किया। एनआईटी जमशेदपुर से गणित में स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल करने के बाद आईआईटी कानपुर से प्रोफेसर बीवी रतीश कुमार के निर्देशन में पीएचडी की। यह भी पढ़ें- जेईई एडवांस्ड में गर्व चौहान ने लहराया परचम उसने आईआईटी कानपुर द्वारा शैक्षणिक और अनुसंधान उत्कृष्टता के ...