शामली, जुलाई 9 -- कांधला। क्षेत्र के गांव कनियान के युवा खिलाड़ी नकुल पंवार ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रथम स्थान हासिल कर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के कस्बा एलम के निकट स्थित गांव कनियान निवासी नकुल पंवार ने अमेरिका में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। न्यूयॉर्क में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में नकुल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।नकुल पंवार के पिता अमरपाल सिंह ने बताया कि उनका पुत्र ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद लगभग तीन वर्ष पूर्व अमेरिका गया था। वर्तम...