नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- ईरान के साथ चल रहे युद्ध को एक महीने से अधिक समय बीत चुका है। अमेरिका अब किसी भी कीमत पर इस संघर्ष को समाप्त करने के इच्छुक दिख रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को इस जंग को सुलझाने का जिम्मा सौंपा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश पर उपराष्ट्रपति वेंस ने निजी तौर पर संकेत दिया है कि अमेरिका युद्धविराम के लिए तैयार है, बशर्ते ईरान कुछ प्रमुख मांगें पूरी करे। इन मांगों में होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत फिर से खोलना शामिल है। इससे साफ है कि ट्रंप अब 'बहुत' से 'कुछ' पर आ गए हैं और हर हाल में सीजफायर करना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पाकिस्तान के मध्यस्थों से ईरान संघर्ष पर विस्तृत बातचीत की। यह बातचीत इस बात का ...