नई दिल्ली, मई 29 -- पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार अमेरिका पहुंच चुके हैं। इशाक डार यहां पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ बातचीत करेंगे। इस दौरान डायलॉग और डिप्लोमैसी के जरिए पाकिस्तान द्वारा क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की कोशिशों पर बात होगी। अमेरिका पहुंचने पर इशाक डार का स्वागत अमेरिका में पाकिस्तानी राजदूत रिजवान सईद शेख ने किया। उनके साथ पाकिस्तानी दूतावास के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। यह यात्रा अमेरिका और ईरान के बीच डील क्लोज होने के बाद हो रही है। हालांकि इस डील पर ईरान की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने कहाकि वह अभी इस पर विचार करेंगे। बदला गया मीटिंग का टाइमबताया जाता है कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य अमेरिका और ईरान के बीच एक स्थायी शांति समझौते के लिए बातचीत को सुविधाजनक बनाना है। पाकिस्तानी व...