नई दिल्ली, फरवरी 4 -- शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) से राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस डील के तहत अमेरिका ने भारत को खरीद लिया है। साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों पर झूठ बोलने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा है कि सरकार के लोगों को ब्लैकमेल किया जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत पर लगाए टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी करने का ऐलान किया था। पत्रकारों से बातचीत में राउत ने बुधवार को कहा, 'पीयूष गोयल झूठ बोल रहे हैं। इस देश के सभी केंद्रीय मंत्री झूठ बोल रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के साथ जो ट्रेड डील हो गया है, वो हमारा देश लगभग अमेरिका के चरणों में डाल दिया है। अमेरिका ने हमको खरीद लिया है। बोलते हैं कि यह बहुत बड़ा हमारा विजय है। कौनसा विजय है भाई। आप बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.