नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- अमेरिका, भारत सहित 20 देशों से आयात की जाने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं और उनसे जुड़े सामानों पर कोई 'एड वैलोरम' (मूल्य-आधारित) टैरिफ नहीं लगाएगा। इन दवाओं का इस्तेमाल दुर्लभ बीमारियों के इलाज में होता है। विश्व सीमा शुल्क संगठन के अनुसार, एड वैलोरम टैरिफ में आयात किए जा रहे सामान की कीमत के हिसाब से एक तय प्रतिशत शुल्क लिया जाता है। यह भी पढ़ें- चीन-अमेरिका 60 अरब डॉलर के 90 फीसदी सामान पर कम करेंगे टैरिफदवा पर शुल्क अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने फेडरल रजिस्टर में इन देशों की सूची प्रकाशित की। विभाग 29 सितंबर से कुछ पेटेंट प्राप्त दवा आयात और उनसे जुड़े घटकों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने की तैयारी कर रहा है। घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो अप्रैल ...