नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- अमेरिका ने सोमवार को बड़ा कबूलनामा किया है। अमेरिका ने पहली बार आधिकारिक तौर पर माना है कि उसके हथियार अंतरिक्ष में तैनात हैं। अमेरिकी स्पेस फोर्स ने एक बयान जारी कर कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को दुश्मनों से बचाने के लिए हथियार अंतरिक्ष में मौजूद हैं। हालांकि US स्पेस फोर्स ने यह नहीं बताया कि किस तरह के हथियार तैनात किए गए हैं। यह जानकारी अमेरिकी वायु सेना के सचिव ट्रॉय मींक ने पूरी दुनिया को दी है। उन्होंने बताया है कि अमेरिका ने अंतरिक्ष की कक्षा में हथियार तैनात कर दिए हैं। नेशनल हार्बर में आयोजित 'एयर, स्पेस एंड साइबर कॉन्फ्रेंस' के दौरान दिए गए अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ये हथियार अमेरिकी और उसके सहयोगी देशों के अंतरिक्ष उपकरणों की रक्षा करने और दुश्मन के हमलों को नाकाम करने में सक्षम हैं। यह भ...