नई दिल्ली, अगस्त 20 -- ईरान और अमेरिका के बीच बीते महीने से ही तनाव बना हुआ है। इस तनाव से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज। वैश्विक ऊर्जा सप्लाई के लिए सबसे अहम माने जाने वाले इस रास्ते से जहाजों की आवाजाही ठप पड़ी है। कभी ईरान तो कभी अमेरिका इस रास्ते पर नाकेबंदी लगाने की बात करते हैं और होर्मुज पर अपना दावा ठोकते हैं। अब इस रास्ते को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक होर्मुज में तनाव के बीच अमेरिका ने तेल की सप्लाई के लिए एक मजबूत सीक्रेट रास्ता बना लिया है। एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सैनिक इस रास्ते से टैंकरों की आवाजाही को नियंत्रित कर रहे हैं, उन्हें सुरक्षा मुहैया करा रहे हैं और वैश्विक बाजारों में खाड़ी देशों के कच्चे तेल की आपूर्ति को बहाल करने में मदद कर रहे हैं। यह खबर ईरान को...