नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- इस्लमाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता फेल होने की मुख्य वजह ईरान के परमाणु कार्यक्रम को माना जा रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक अमेरिका ने प्रस्ताव रखा था कि ईरान 20 साल के लिए अपने परमाणु कार्यक्रम रोक दे। वहीं ईरान केवल पांच साल के लिए यूरेनियम संवर्धन रोकने को तैयार था। इसी बात को लेकर दोनों में बात बिगड़ गई और वार्ता बिना किसी सार्थक परिणाम के ही खत्म हो गई। इससे पहले अमेरिका कहता था कि ईरान को हमेशा के लिए परमाणु कार्यक्रम रोकना होगा। पहली बार डोनाल्ड ट्रंप ने 20 साल के प्रतिबंध पर भी समझौता करने का प्रस्ताव रखा था। एक जानकार का कहना है कि हो सकता है दोनों देश साढ़े 12 साल के परमाणु कार्यक्रम पर रोक को लेकर सहमत हो जाएं। डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात के संकेत दिए हैं कि वार्ता अभी आगे बढ़ सकती है। पाकिस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.