अमेरिका निवासी रिश्तेदार बता पौने 13 लाख रुपये ठगे
गाज़ियाबाद, जून 3 -- गाजियाबाद, योगेंद्र सागर। साइबर अपराधियों ने अमेरिका में रहने वाला रिश्तेदार बनकर शाहपुर बम्हैटा निवासी व्यक्ति से 12.80 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने फर्जी बैंक स्लिप भेजकर कहा कि जल्द ही रकम उसके खाते में आ जाएगी। इस झांसे में लेकर उससे रकम ट्रांसफर करा ली। ठगी का पता लगने पर पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शाहपुर बम्हेटा निवासी विनोद कुमार यादव ने साइबर थाने में शिकायत देकर बताया कि बीती 16 मई को उनके पास एक अनजान नंबर से व्हॉट्सऐप कॉल आई। कॉल उठाते ही सामने वाले ने उन्हें फूफा कहकर संबोधित किया और खुद को उनका अमेरिका निवासी रिश्तेदार पुष्कर यादव बताया। आरोपी ने बातचीत के दौरान खुद को परिचित बताते हुए उन्हें भरोसे में लिया और कहा कि उसे कुछ रुपये उनके खाते में भेजने हैं। विनोद कुमार या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.