एटा, अगस्त 2 -- एटा, रविवार को अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में तहसील सदर में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापारिक डील और छात्र आंदोलन उत्पीड़ के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन एक नायब तहसीलदार आकाश लवानिया को सौंपा। धरना प्रदर्शन के दौरान मांग करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने कहा कि भारत सरकार को अमेरिका के साथ समझौता से तत्काल पीछे हटना चाहिए। इस समझौते से किसान की हालत देश में सबसे ज्यादा खराब होगी। इसके साथ ही देश के छात्रों द्वारा जंतर मंतर पर लोकतांत्रिक तरीके से शांतप्रिय प्रदर्शन पर हुए लाठी चार्ज की सामूहिक रूप से घोर निंदा करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा सहित सभी जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई तत्काल करने की ...