हापुड़, जुलाई 22 -- भारत-अमेरिका ट्रेड डील और एमएसपी गारंटी कानून न बनाने आदि के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष जीते चौहान के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ता ने एचपीडीए चौराहा से जिला मुख्यालय तक पैदल विरोध जुलुस निकाला। उन्होंने जिला मुख्यालय का करीब चार घंटे तक घेराव कर धरना प्रदर्शन कर, हंगामा किया। उन्होंने किसानों की समस्या का समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी। साथ ही एडीएम वित्त एवं राजस्व को ज्ञापन सौंपकर निस्तारण की आवाज उठाई। किसानों का हंगामा देख जिला मुख्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। भारत-अमेरिका ट्रेड डील, एमएसपी वाला गारंटी कानून, बिजली के मुद्दों आदि के विरोध में जिला मुख्यालय का घेराव करने के लिए भाकियू के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ट्रेक्टर-ट्राली, बसों और अपनी निजी कार से हापुड़-पिल...