बाराबंकी, जुलाई 15 -- बाराबंकी। भारत - अमेरिका मुक्त व्यापार (ट्रेड डील) समझौते को रद्द किए जाने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर बुधवार को कई किसान संगठनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष केके यादव गुड्डू की अध्यक्षता में गन्ना कार्यालय में भारी संख्या में किसान एकत्र हुए। वहीं गनौरा गांव में किसान नेता विक्रांत सैनी ने भी प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष केके यादव गुड्डू ने कहा कि ट्रेड डील रद्द की जाए, एमएसपी पर कानूनी गारंटी बने, कर्ज माफी लागू किए जाने की जरूरत है। भारत सरकार अमेरिका से व्यापार समझौता करके दश के किसानों, मजदूरों, पशुपालकों, छोटे व्यापारियों, लघु उद्योग तथा देश की खाद्य एवं आर्थिक संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर दिया ह...