नई दिल्ली, जुलाई 15 -- दिल्ली के सरकारी स्कूल की पांच होनहार छात्राएं स्पेस साइंस की बारीकियां समझने अमेरिका जाएंगी। उत्तरी दिल्ली के शालामार गांव स्थित राजकीय बालिका सीनियर माध्यमिक विद्यालय की इन छात्राओं का चयन अमेरिका के अलबामा स्थित यूनाइटेड स्टेट्स स्पेस एंड रॉकेट सेंटर के प्रतिष्ठित स्पेस साइंस प्रोग्राम के लिए हुआ है। इन छात्राओं को दिल्ली के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के 400 से ज्यादा आवेदकों में से चुना गया था। चुने गए छात्रों को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके यात्रा टिकट मिले। अक्टूबर-नवंबर 2026 में होने वाली इस वर्कशॉप में हिस्सा लेने वालों को स्पेस साइंस और STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स) में प्रैक्टिकल लर्निंग का अनुभव मिलेगा। US स्पेस साइंस वर्कशॉप का मकसद STEM विषयों में गहरी रुच...