नई दिल्ली, मार्च 27 -- अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका पाकिस्तान निभाता नजर आ रहा है। खबरें थीं कि दोनों मुल्कों के बीच बातचीत पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हो सकती है। अमेरिका का कहना है कि इसे लेकर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। वहीं, कहा यह भी जा रहा है कि अमेरिका सुरक्षा कारणों के चलते इस प्रस्ताव पर मुहर नहीं लगा रहा है। हालांकि, पाकिस्तान ने इन अटकलों से इनकार किया है। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से सवाल किया गया, 'वाशिंगटन में हमारे सूत्रों का कहना है कि अमेरिका को पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरी चिंताएं हैं। इसी कारण से, अमेरिका-ईरान के बीच होने वाली बातचीत के लिए अब तक इस्लामाबाद के नाम पर मुहर नहीं लगाई गई है?' हालांकि, पाकिस्तान ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय न...