अमेरिका को भी लगा महंगाई का करंट, पेट्रोल में 9.1% का उछाल, बाजार का बुरा हाल
नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- महंगाई के करंट का झटका केवल भारत में ही नहीं, बल्कि अमेरिका के लोगों को भी लग रहा है। अमेरिका में सितंबर में महंगाई दर उम्मीद से अधिक बढ़कर 3.7 प्रतिशत पर पहुंच गई। बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में सालाना मुद्रास्फीति की दर 3.4 प्रतिशत थी। उम्मीद से अधिक महंगाई के आंकड़ों के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई, जिसका असर शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया। ब्लूमबर्ग के मुताबिक महंगाई बढ़ाने में अहम भूमिका ऊर्जा कीमतों में तेज उछाल ने निभाई। बता दें इससे पहले भारत को भी महंगाई ने झटका दिया है। यहां थोक मूल्य सूचकांक बढ़कर सितंबर में 11.39 प्रतिशत पर पहुंच गई, जबकि अगस्त में यह 9.9 प्रतिशत थी। जबकि, रिटेल महंगाई भी अगस्त के मुकाबले 4.83% से बढ़कर सितंबर 2026 में 5.54% हो गई।अमेरिकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.