नई दिल्ली, जनवरी 27 -- स्पेन ने एक बड़ा फैसला करके अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को कड़ा जवाब दिया है। स्पेन की सरकार ने वहां करने वाले हजारों प्रवासियों को कानूनी मान्यता देने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की सख्त इमिग्रेशन नीतियों के विरोध में स्पेन ने यह कदम उठाया है। स्पेन के मिनिस्टर ऑफ इमिग्रेशन एलमा सैज ने कहा कि जो लोग स्पेन में अवैध तरीके से भी रहकर काम कर रहे हैं, उन्हें एक साल के लिए कानूनी मान्यता दी जाएगी। यह परमिट उन लोगों पर लागू होगा जो कि 31 दिसंबर 2025 से पहले ही स्पेन में आए हैं। इसके अलावा उन्हें साबित करना होगा कि वह स्पेन में कम से कम पांच महीने से रह रहे हैं। इसके अलावा उनका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए। फ्रांस के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज कई बार कह चुके हैं कि अगर विदेशी कामग...