रांची, मई 20 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची में कार्यरत एक युवक से अमेरिका के प्रतिष्ठित होटल में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने 1.72 लाख रुपये की ठगी कर ली। मूलरूप से हजारीबाग निवासी समीर हुसैन वर्तमान में कांके रोड में रहता है। इस मामले में समीर हुसैन ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि 27 मार्च को उन्हें ई-मेल के माध्यम से अमेरिका के मेरियट होटल में नौकरी का ऑफर मिला। आवेदन भेजने के बाद उन्हें चयनित होने की सूचना दी गई और वर्क परमिट के नाम पर 12 सौ डॉलर यानी 1.12 लाख रुपये जमा कराने को कहा गया। समीर ने भरोसा कर एक अप्रैल को यूपीआई के माध्यम से राशि ट्रांसफर कर दी। इसके बाद 4 अप्रैल को टेनेन्सी सर्टिफिकेट बनवाने के नाम पर फिर 65 हजार रुपये की मांग की गई। नौकरी की उम्मीद में उन्होंने यह रकम भी भे...